Siwan News पंचायतों की समस्याओं की अनदेखी पर जताई नाराजगी
सीवान, अगस्त 10 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रमुख मीरा देवी की अध्यक्षता में पंचायतों की जनसमस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभागों के पदाधिकारी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत स्तर की समस्याओं से अधिकारी को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में उठाए गए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। जिससे ग्रामीणों की परेशानी बनी हुई है। प्रमुख मीरा देवी ने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया और माहौल शांत किया। जनप्रतिनिधियों ने सड़क, नाली, शिक्षा और विकास कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.