सीवान, अक्टूबर 11 -- पंचमंदिरा घाट पर पितरों का तर्पण और पिंडदान Siwan News दरौली, एक संवाददाता। पितृपक्ष के अवसर पर दरौली सरयू नदी के पंचमंदिरा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के साथ तर्पण और पिंडदान किया। शनिवार को सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने सरयू नदी में स्नान कर विधि-विधान से पितरों को जल अर्पित किया और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार कराने के बाद पितरों का तर्पण और पिंडदान किया। घाट पर धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर दिनभर चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों के मार्गदर्शन में पितरों का स्मरण कर उनकी मुक्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंचमंदिरा घाट पर आसपास के गांवों के अलावा दूर...