सीवान, अगस्त 5 -- Siwan News गोपालपुर। हुसैनगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में मंगलवार को चेहल्लुम पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया। या हुसैन के नारे के साथ जुलूस तय किए गए मार्गों से निकाला गया। सुरक्षा के मद्देनजर हर चौक-चौराहे पर हुसैनगंज थाने की पुलिस चाक चौबंद नजर आ रही थी। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह द्वारा सभी इलाके की निगरानी की जा रही थी। बच्चे, बड़े व बूढ़े सभी शांतिपूर्ण मातम करते हुए अलम व ताज़िए के साथ कर्बला तक गए जहां इमामे हुसैन रज़ी. की याद में नज़्र पेश किया गया। हुसैनगंज, गोपालपुर, हरिहांस, दरवेशपुर, बघौनी व प्रतापपुर समेत सभी गांव में शांतिपूर्ण पर्व संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Siwan News शहर समेत जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चेहल्लुम का जुलूस यह भी पढ़ें- Nawada News: चेहल्लुम पर शहर...