सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बुधवार को रबीउल अव्वल के अवसर पर झंडे बैनर लिए सैकड़ों की संख्या में भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र या मोहम्मद की सदाओं से गूंज उठा। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी खुशी का इजहार किया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा जहां जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत किया। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही। अंचलाधिकारी शशि कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजली कुमारी व थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उपप्रमुख प्रसिद्ध कुमार ने जुलूस में शामिल युवाओं के लिए पानी, बिस्किट आदि की व्यवस्था कर जलपान कराया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: दिघलबैंक में अकीदत के साथ निकला जुल...