सीवान, अक्टूबर 15 -- Siwan News नौतन, एक संवाददाता।शराबबंदी के बीच शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौतन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी-बिहार सीमा के पास सघन वाहन जांच के दौरान दो चारपहिया वाहनों से कुल 650 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। दोनों वाहनों को भी जब्त कर थाने लाया गया है।

वाहन जांच में शराब की बरामदगीतेज रफ्तार से आ रही थीं दोनों कारें थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी दौरान यूपी की ओर से दो कारें तेज रफ्तार में आती दिखाई दी...