सीवान, अगस्त 11 -- Siwan News नौतन। प्रखंड मुख्यालय से चार किलोमीटर पश्चिम व यूपी के सीमा के करीब मुरारपट्टी पंचायत के सिसवां गांव स्थित प्राचीन स्वयंभू शिवमंदिर में सावन के दूसरे सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल व दूध चढाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा। हर हर महादेव के जयघोष से सभी शिवालय गूंज उठा। सिसवां में स्थित भगवान शिव का मंदिर सदियों पुराना है। जहां शिवलिंग स्थापित नहीं किया गया बल्कि शिवलिंग स्वयं ही प्रकट हुआ था। इस मंदिर का निर्माण हथुआ के राजा द्वारा कराया गया था। मंदिर में वैसे तो रोज ही पूजन और आरती होती है। यह भी पढ़ें- Siwan News दरौली: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जहां दूर-दूर के गांवों से पैदल चलकर श्रद्धालु स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। इस दिन भगवान श...