Siwan News नौतन : महावीरी अखाड़े को लेकर शांति समिति की बैठक
सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News नौतन। महावीरी अखाड़ा को लेकर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में बीडीओ अंजली कुमारी व थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अखाड़े के सदस्यों को बताया गया की महावीरी अखाड़ा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मौके पर विनोद तिवारी, मुखिया हवलदार अंसारी,मुखिया अमित सिंह,उप प्रमुख प्रसिद्ध कुमार,जेडी आलम, मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद,गणेश भगत,समेत विभिन्न पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: गणेश महोत्सव को लेकर बैठक में पारित कई निर्णय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.