Siwan News नौतन : नल-जल योजना का लाभ नहीं
सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News नौतन। प्रखंड के कई गांवों में नल-जल योजना के तहत लगाए गए नल खराब होने से लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। कहीं पाइप में लीकेज है तो कहीं मोटर खराब होने से पानी की आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद नियमित पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को निजी चापाकल या दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। ग्रामीणों ने खराब मोटर, पाइप और नलों की मरम्मत कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.