सीवान, अगस्त 11 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोमवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष जित मोहन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के दिन आपसी भाई चारे व समाजिक सौहार्दपूर्ण माहौल में झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया। 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: महावीरी झंडा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित बैठक में उप प्रमुख प्रसिद्ध कुमार मुखिया हवलदार...