सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। यूपी-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में धुत्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अलग-अलग जगहों से यूपी की ओर से शराब के नशे में धुत्त शराबी आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई जांच के दौरान अल्कोहल की मात्रा पाई गई। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि शराब मामले में गिरफ्तार शराबी विशुनपुरा गांव के राजकिशोर साह,गंभीरपुर गांव के परमजीत शर्मा तथा नौतन के हरेराम प्रसाद शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...