सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर थाने दर्ज अलग-अलग मामलों के दो वारंटी तथा दो प्राथमिकी अभियुक्त को पकड़ा है । पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी में नारायणपुर गांव निवासी सुरेंद्र भगत व चंदन कुमार शामिल है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। बताया गया कि दोनों का बेल टूटने के बाद न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जबकि पचलखी गांव निवासी संजय कुमार व अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के ऊपर विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस...