Siwan News नौतन:दशहरा में डीजे व ऑर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध
सीवान, अक्टूबर 7 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। दशहरा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ शशि कुमारी व थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने संयुक्त रूप से की। मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक में दशहरा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने पूजा समितियों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे और ऑर्केस्ट्रा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। यह भी पढ़ें- Siwan News दुर्गा पूजा में डीजे, ऑर्केस्ट्रा पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा पूजा स्थलों एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.