सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। खेढ़वां गांव में नीम के विशाल पेड़ के नीचे मां भगवती का स्थान स्थित है। इस स्थान की मां काली धाम के रूप में चर्चा होती है। ग्रामीणों का कहना है कि भक्त हरषु भगत की पुकार पर कामरूप कामाख्या से चलकर मां भगवती थावे जाने के दौरान यहां आईं थीं। भगवती के चरण पड़ने के कारण इस स्थान पर लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। इससे इस स्थान का काफी महत्व है। लोगों का कहना है कि यहां पर माता खुले में रहना पसंद करती हैं। कई बार लोगों ने यहां पर मंदिर बनाने का प्रयास किया। लेकिन हर बार किसी न किसी की तबीयत खराब होने लगी। इससे यहां पर माता खुले स्थान में हीं विराजमान हैं। ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी सच्चे मन से मां से कोई मन्नत मांगता है, माता उसे अवश्य पूरी करतीं हैं। यही कारण है कि यहां काफी दूर-दूर से ...