Siwan News निषेधाज्ञा उल्लंघन को लेकर 26 माले कार्यकर्ताओं पर केस
सीवान, सितम्बर 3 -- Siwan News रघुनाथपुर। थाना क्षेत्र में 163 बीएनएसएस के आदेश के उल्लंघन के आरोप में प्रशासन ने भाकपा माले और एपवा से जुड़े 26 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई सीवान सदर अनुमंडल दंडाधिकारी आशुतोष कुमार के आदेश के तहत की गई है। प्रशासनिक मजिस्ट्रेट राम धीरज चौधरी और हुसैनगंज थाना के पुअनि आशुतोष कुमार की शिकायत पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रवि रंजन सिंह ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, सीवान सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने 31 अगस्त से दो सितंबर तक क्षेत्र में 163 बीएनएसएस के तहत निषेधाज्ञा लागू की थी। इसके तहत जुलूस, प्रदर्शन, माइक से प्रचार-प्रसार और चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई थी। प्रशासन ने प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को आदेश की जानकारी दी थी। प्राथमिकी में भाकपा माले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.