सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के माधोपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर विनोद पांडेय को निर्विरोध निर्वाचित होने पर माधोपुर के आम जनता ने बधाई दी है। डॉ मिर्जा सरफराज ने फूल माला पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि एक ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति को माधोपुर की जनता निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद पर मौका दिया है। जिससे पंचायत के पैक्स का भरपूर विकास होगा। वहीं पैक्स अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि आम जनता ने जिस तरह निर्विरोध मौका दिया है, उस पर खरा उतरने का काम करूंगा। यह भी पढ़ें- Siwan News निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष बिनोद पांडे को दिया बधाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...