Siwan News निर्वाचन साक्षरता एवं जागरुकता अभियान आयोजित
सीवान, अगस्त 9 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा के मलाहीडीह स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय अरंडा के प्रांगण में शुक्रवार को निर्वाचन साक्षरता एवं जागरुकता अभियान के माध्यम से बच्चों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिसके तहत उम्मीदवारों के नामांकन से लेकर मतदान एवं मतगणना तक के प्रक्रिया को बच्चों द्वारा प्रदर्शित किया गया। यह कार्यक्रम कार्यपालक सहायक अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में दीपक कुमार व अभय कुमार सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी साझा की गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. कनक लता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में बौद्धिक एवं रचनात्मक क्षमता तथा समाज के प्रति जागरूकता की भावना का विकास होता है। अन्त में सफल कार्यक्रम के लिए शिक्षक गौरी शंकर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.