सीवान, अक्टूबर 7 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। संत निरंकारी मिशन चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के तत्वावधान में नगर पंचायत महाराजगंज के सहयोग से कलेक्ट्रेट तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान का आयोजन अभियान में मिशन के करीब 85 सेवादार भाई-बहनों ने श्रमदान कर तालाब और आसपास के परिसर की सफाई की। अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा ने भी अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। एसडीओ ने कहा कि जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। निरंकारी मिशन के सेवादारों ने श्रमदान कर समाज के सामने सेवा और स्वच्छता का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऐसे अभियानों से लोगों में जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की जागरूकता बढ़ती है।

तालाब के संरक्षण पर बल नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार ...