सीवान, सितम्बर 10 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जिले में नियोजित शिक्षकों से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए निर्देश जारी किया है। डीईओ कार्यालय से जारी पत्र में नियोजित शिक्षकों की प्रखंडवार सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। बताया जा रहा कि डीपीओ स्थापना द्वारा जारी पत्र में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित प्रपत्र में शिक्षकों का नाम, विद्यालय का नाम, नियोजन वर्ष, योगदान तिथि, नियोजन इकाई का नाम व अभ्युक्ति समेत पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। विभाग ने संबंधित पदाधिकारियों से सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के कार्यालय को समय पर जांच की अग्रिम कार्रवाई के लिए जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। बहरह...