Siwan News नियोजन के लिए नियोजन इकाई ने प्रक्रिया शुरू की
सीवान, अक्टूबर 9 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड शारीरिक शिक्षकों एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के रिक्त चार पदों के लिए प्रखंड नियोजन इकाई ने नियोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर प्रखंड कार्यालय के सूचना पट्ट पर सूचना भी जारी कर दिया गया है। प्रखंड नियोजन इकाई की सचिव सह बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि प्रखंड शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के चार पद रिक्त है। इसमें दो ओबीसी एवं दो ईबीसी के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया कि इसके नियोजन के लिए 13 अक्टूबर 2026 तक आवेदन लिया जाना है। 16 अक्टूबर 2026 को इसकी औपबंधिक सूची प्रकाशित की जाएगी तथा चयन प्रक्रिया पूरा होने पर दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को नियोजन पत्र दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.