सीवान, सितम्बर 30 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के कई गांवों में नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। घरों और सड़कों का पानी कई स्थानों पर खुले में बहता है। इससे रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाता है और पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण और सफाई की व्यवस्था बेहतर होने से समस्या कम हो सकती है। लोगों ने पंचायत स्तर पर नाली निर्माण और नियमित सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...