Siwan News नाबालिग से मारपीट व चाकू से हमला, पांच युवकों पर प्राथमिकी
सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम में नाबालिग के साथ मारपीट, चाकू से हमला करने और रुपये छीनने के मामले में पांच युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नाबालिग की मां ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र 19 सितंबर की शाम नहर के पश्चिम स्थित खेत में घास फेंककर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उसे घेर लिया और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि युवकों ने उसकी जेब में रखे सात हजार रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक युवक ने चाकू से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद राहगीरों को आता देख सभी युवक रुपये लेकर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल नाबालिग को इलाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.