Siwan News नाबालिग पुत्री के लापता होने पर तीन-चार लोगों पर आरोप
सीवान, सितम्बर 23 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 16 वर्षीया नाबालिग पुत्री के लापता होने के मामले में थाने में आवेदन दिया है। महिला ने बताया कि 15 सितंबर की शाम करीब सात बजे उसकी पुत्री शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। महिला के अनुसार, खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि अमित कुमार व उसके साथी उसकी पुत्री को अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। महिला ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.