Siwan News नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आवेदन में पिता ने आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक लंबे समय से उनकी नाबालिग पुत्री पर गलत नजर रखता था तथा अक्सर उसका पीछा करने और छेड़खानी की कोशिश करता था। कई बार समझाने के बावजूद उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के अनुसार, 22 जून की भोर में आरोपित युवक अपने छोटे भाई के साथ मिलकर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.