Siwan News नागौली में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
सीवान, अगस्त 21 -- Siwan News बसंतपुर। थाना क्षेत्र के नागौली गांव में दो बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामूली विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं भी आपस में भिड़ गईं। इस दौरान धारदार हथियार से मारपीट किए जाने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट करने और धारदार हथियार से हमला करने समेत अन्य आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष की रामसागर महतो की पत्नी शीला देवी ने आवेदन देकर नौ लोगों को आरोपित किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की रामबाबू महतो की पत्नी रीना देवी ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस तरह दोनों पक्षों की ओर से कुल 13 लोगों को आरोपित किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.