सीवान, अगस्त 18 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में आस्था और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान कर भगवान शिव और नाग देवता की पूजा-अर्चना की। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक महिलाओं ने घर-परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की मंगलकामना को लेकर विधि-विधान से पूजा की। नागपंचमी को लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कई लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक और दूध अर्पित किया। इसके बाद नाग देवता की पूजा कर उन्हें दूध, लावा, फूल, अक्षत और मिठाई चढ़ाई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और नाग देवता से परिवार की खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Siwan News गांवों में भी दिखी पारंपरिक आस्था ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के दरवाजों और पूजा स्थलों पर भी नाग देवता की आकृति बनाकर पू...