सीवान, अक्टूबर 26 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र के दरौली बाजार में पुलिस ने नशे की हालत में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान महुजा गांव निवासी सोनू कुमार राम, मनोज कुमार राम और अनूप कुमार राम के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने तीनों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब पीकर घूमने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...