Siwan News नशीला पदार्थ बेचने का विरोध करने पर युवक को मिली धमकी
सीवान, अक्टूबर 7 -- Siwan News नौतन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नशीले पदार्थ बचने का विरोध करने पर एक युवक को जान मारने की धमकी मिल रही है। जिसके बाद पीड़ित युवक ने थानें में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है। थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गांव में अवैध रूप से शराब व नशीले पदार्थ की खुलेआम बिक्री व होम डिलिवरी किया जा रहा है। जहां गांव में असामाजिक तत्वो का जमावड़ा लगा रहता है। इस संबंध में पुलिस प्राप्त आवेदन के आधार पर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.