सीवान, सितम्बर 5 -- Siwan News नीरज पाठक सीवान। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने वाली आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय जीरादेई की शिक्षिका वीनस दीक्षित को इस वर्ष राजकीय शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। राज्य स्तरीय टीम ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और अभिनव प्रयोगों को देखते हुए उनका चयन किया है। सम्मान की घोषणा से विद्यालय परिवार और जिले के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- Siwan News नवाचार से बदली पढ़ाई की राह, वीनस दीक्षित को मिलेगा राजकीय शिक्षक सम्मानशिक्षा के प्रति वीनस का दृष्टिकोण पढ़ाने के पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर किए प्रयोग सीवान जिले के नौतन प्रखंड के नार...