सीवान, जुलाई 27 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग पर स्थित नवलपुर नहर पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। पुल की रेलिंग कई दिनों से टूटी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते रेलिंग की मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पूर्व इसी पुल के पास एक बाइक नहर में गिर गई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं एक स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर नहर में गिर चुकी है। इन घटनाओं के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से पुल की टूटी रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में नाराजगी है।

प्रमुख संपर्क मार्ग नवलपुर नहर पुल बड़हरिया प्रखंड के साथ-साथ सत्यनारायण मोड़, तेतहली, भामोपाली, पुर...