Siwan News नवजात को अपनाने से अविवाहित मां ने किया इनकार , तो बाल संरक्षण इकाई को सौंपा
सीवान, अक्टूबर 15 -- नवजात बच्ची को बाल संरक्षण इकाई ने लिया अपने संरक्षण में Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में नवजात बच्ची को अपनाने से अविवाहित मां के इनकार करने का मामला प्रकाश में आया है। जन्म के बाद मां ने खुद को अविवाहित बताते हुए बच्ची के पालन-पोषण में असमर्थता जताई। इसके बाद बाल संरक्षण इकाई सीवान की टीम ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी है। सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने बताया कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की अविवाहित युवती ने 12 अक्टूबर की सुबह करीब 6:14 बजे बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद बच्ची की मां और उसके परिजन उसे अस्पताल में छोड़कर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.