Siwan News नवंबर से पहले स्कूलों में मरम्मत व रंगरोगन कराने का निर्देश
सीवान, अक्टूबर 10 -- विद्यालयों की सुविधाओं और निर्देशों की समीक्षा Siwan News दरौंदा। मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को दो पालियों में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। इसमें विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। विद्यालयवार नल-जल, पेयजल के स्रोत, चापाकल की स्थिति, किचेन शेड, चहारदीवारी और रंगरोगन की जानकारी ली गई। सभी विद्यालयों में मरम्मत और रंगरोगन का कार्य हर हाल में 7 नवंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में शिक्षकों की छुट्टी लेने की प्रक्रिया में हुए बदलाव की जानकारी दी गई। बताया गया कि अब शिक्षक ऑफलाइन छुट्टी नहीं लेंगे। छुट्टी के लिए ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन अपलोड करना होगा। संबंधित अधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद ही छुट्टी मान्य होगी। बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.