सीवान, जुलाई 4 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोपालपुर चंवर में मिले नर कंकाल मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त, मोहम्मदपुर गांव निवासी अबुजय अली को पागुरकोठी गांव के समीप से धर दबोचा।

घटना की पृष्ठभूमि विदित हो कि चंवर से बरामद नरकंकाल की पहचान मोहम्मदपुर निवासी हामिद अली उर्फ बबलू के रूप में की गई थी, जो बीती 18 मई से रहस्यमयी ढंग से लापता था। घटना स्थल से मिले आधार कार्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के कारण हामिद का अपहरण कर उसकी नृशंस हत्या की गई है। साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव पर तेजाब या घातक केमिकल डालकर उसे चंवर में फेंक दिया गया था।

पु...