सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र में एनएच-331 पर सड़क जाम करना, पुलिस विरोधी नारेबाजी व सरकारी कार्य में बाधा मामले में साथ ही लोगों को दिग्भ्रमित व गुमराह कर घटना कराने के मामले में पुलिस ने 11 नामजद समेत करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रमुख आरोपितों के नाम इसमें अनिल साह, रंजय साह, सुनील साह, राजा कुमार, रंजीत कुमार, नितेश कुमार, कृष्णा साह, प्रिंस कुमार, रिंटू कुमार, बबलु कुमार और जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 37 रमेश सिंह के नाम शामिल हैं। इनके अलावा करीब 100 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आवेदन के अनुसार, 18 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे थाना क्षेत्र के लखनौरा बाजार स...