सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने की प्रशासनिक कवायद के बीच शहर की सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है। नगर में सफाई पर हर महीने 25 लाख रुपये से अधिक खर्च होने और 160 सफाई कर्मियों की तैनाती के बावजूद अधिकांश वार्डों में नियमित सफाई और डोर-टू-डोर कचरा उठाव नहीं हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के 13 वार्डों में कई जगह कचरा जमा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कचरा उठाने वाली गाड़ियां नियमित समय पर मोहल्लों में नहीं पहुंच रही हैं। कई इलाकों में छोटे रिक्शा और कचरा उठाने वाले वाहन कई दिनों तक नहीं पहुंचते। इसके कारण लोग घरों में कचरा जमा रखने या मजबूरी में खाली जगहों और सड़क किनारे फेंकने को विवश हैं।

स्वच्छता की स्थिति मुख्य सड़कों पर लगे कचरे के ढेर वा...