सीवान, अक्टूबर 3 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और कचरा उठाव की व्यवस्था को लेकर पहले से सवाल उठ रहे हैं। अब नगर परिषद क्षेत्र से उठाए जा रहे कचरे को ग्रामीण इलाके में मुख्य सड़क के किनारे गिराए जाने का मामला सामने आया है। रघुनाथपुर प्रखंड के करसर पंचायत स्थित हरनाथपुर गांव में पिछले करीब एक माह से नगर परिषद की गाड़ियों और ट्रकों से कचरा गिराए जाने का आरोप है। इससे स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़े-गले कचरे के कारण इलाके में दुर्गंध फैल रही है और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बताया गया कि जिला मुख्यालय से करीब 25 से 26 किलोमीटर दूर हरनाथपुर गांव में चकरी-हरनाथपुर नहर मुख्य सड़क के किनारे, हरनाथपुर शिव मंदिर के समीप त...