Siwan News नदी में पैर फिसलने से अधेड़ बहा, देर शाम तक नहीं चला सुराग
सीवान, जुलाई 18 -- Siwan News सिसवन से शैलेश। एमएच नगर थाना क्षेत्र के बसंतनगर गांव में शुक्रवार की दोपहर नदी किनारे शौच के लिए गए एक 52 वर्षीय अधेड़ का पैर फिसल जाने से वह नदी की तेज धारा में बह गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। लापता व्यक्ति की पहचान बसंतनगर निवासी स्वर्गीय सुदर्शन साह के 52 वर्षीय पुत्र उमा साहनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार करीब एक बजे उमा साहनी नदी किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण वे देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए।
घटना की सूचना घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.