Siwan News नगर परिषद बनने की तैयारी, फिर भी अंधेरे में मैरवा की सड़कें
सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। नगर पंचायत का कद बढ़ाकर नगर परिषद बनाने की तैयारी चल रही है, लेकिन नगर की बुनियादी सुविधाओं में शामिल रोशनी की व्यवस्था बदहाल है। नगर के मुख्य मार्ग से लेकर वार्डों की गलियों तक लोग एक अदद स्ट्रीट लाइट के लिए तरस रहे हैं। वहीं, नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे 40 से अधिक हाईमास्ट लाइट कई वर्षों से खराब पड़े हैं। शाम होते ही बाजार और मुख्य सड़कों के अलावा गलियों में भी अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले करीब चार वर्षों से खराब हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। तकनीकी खराबी आने के बाद बंद हुई ये लाइटें दोबारा नहीं जल सकीं। चौक-चौराहों पर दूर से दिखाई देने वाले ऊंचे हाईमास्ट खंभे अब रोशनी देने के बजाय बदहाल व्यवस्था की तस्वीर बनकर रह गए हैं। बाजार बंद होने के बाद दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.