सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News सीवान। नगर परिषद की ओर से शहर के कई वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नालियों की सफाई कर कचरे का उठाव कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए जलजमाव रोकने के लिए अभियान तेज किया गया है। कई जगहों पर फॉगिंग भी कराई गई ताकि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों पर नियंत्रण रखा जा सके। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई की मांग की है। नगर परिषद ने नागरिकों से कचरा सड़क पर नहीं फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...