Siwan News नए डीईओ ने प्रभार लेते ही दिखाई सख्ती, अक्टूबर का वेतन होगा, दिवाली के दिन भी खुलेगा ऑफिस
सीवान, नवम्बर 7 -- वेतन भुगतान को प्राथमिकता Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने शनिवार की शाम निवर्तमान प्रभारी डीईओ सह डीपीओ माध्यमिक शिक्षा कुमार अभिजीत से प्रभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान को प्राथमिकता देते हुए अक्टूबर माह का वेतन जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश जारी किया। दीपावली और महापर्व छठ से पहले वेतन भुगतान में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए नए डीईओ ने विभागीय कर्मियों को तत्काल वेतन विपत्र तैयार कर कोषागार भेजने का फरमान सुनाया। इसके लिए चार घंटे की समय-सीमा निर्धारित की गई है। साथ ही, दीपावली के दिन भी शिक्षा विभाग का कार्यालय खोलने का निर्देश दिया गया है, ताकि वेतन भुगतान की प्रक्रिया में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.