सीवान, सितम्बर 28 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के बाला बाबा मठ परिसर में शनिवार की देर संध्या एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन बाला बाबा मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर बद्रीनारायण दास जी महाराज, स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक हेम नारायण साह, डॉ प्रकाश व मोहन कुमार पद्माकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्घाटन साथ ही मठाधीश, सांसद व विधायक ने मठ परिसर के तालाब में दिवंगत प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद की पूर्ण स्मृति में स्थापित इंद्रधनुषी छटा बिखेर रहे फब्बारे का रंगारंग उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि धार्मिक स्थल, मठ व मंदिर हमारे विरासत हैं। इनका देखरेख व रख रखाव हम सब की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। आपदा के समय यह मठ मंदिर जीवन रेखा...