सीवान, जुलाई 12 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलांव में गुरुवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में घायल सोनू कुशवाहा ने तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कैलाश कुशवाहा, व्यास कुशवाहा व चंद्रमा चौधरी पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, गुरुवार को भूमि विवाद में झड़प हुई थी। झड़प के दौरान कैलाश कुशवाहा ने धारदार हथियार से छोटेलाल कुशवाहा, प्रीति कुमारी, व सोनू कुशवाहा पर हमला कर दिया। जिससे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए दरौली सीएचसी नजदीकी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने स्थिति को गम्भीर देखते हुए सिवान सदर भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के...