सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News हसनपुरा। एमएच नगर थाना के भीखपुर भगवानपुर निवासी अनमोल कुमार सिंह पिता विश्वंभर सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि 22 जुलाई की शाम गांव के स्कूल के पास क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच गांव के ही राजवीर सिंह पिता अभिमन्यु सिंह ने घात लगाकर पीछे से दाब से मेरे गर्दन पर मार दिया। जिसके बाद में गिर गया।गिरने के बाद मेरे चेहरे और दाहिने हाथ पर फिर से वार किया और वहां से भाग गया। जिससे मैं बुरी तरह जख्मी होने के कारण मेरे पिताजी सदर अस्पताल ले गए। जहां मेरा इलाज हुआ है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...