Siwan News धनतेरस पर ग्रामीण बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
सीवान, नवम्बर 7 -- धनतेरस पर बाजारों में रौनक Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को धनतेरस का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस धनतेरस को लेकर सुबह से ही रघुनाथपुर, टारी व चकरी बाजार सहित आसपास के बाजारों में रौनक देखने को मिली। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाट-बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होने के कारण लोगों में विशेष ही उत्साह दिखा। धनतेरस के अवसर पर बर्तन, सोना-चांदी, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। हालांकि, इस बार भी पारंपरिक खरीदारी का विशेष महत्व देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने झाड़ू, नमक, हल्दी, पीतल और स्टील के बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.