सीवान, नवम्बर 7 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। धनतेरस के दिन बाजार पूरी तरह से देर रात तक शुक्रवार को गुलजार रहा। इस दौरान लोगों ने परंपरा का निवर्हन करते हुए जमकर खरीदारी की। सुबह से देर शाम तक लोग अपने जरूरतों के सामान की खरीदारी किए। लोगों ने अपने साम्थर्य के अनुसार, ज्वेलरी से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रानिक व दो पहिया वाहनों की खरीदारी की। धनतेरस में सोना चांदी खरीदने की परपंरा विशेषकर आभूषण दुकानों पर देखने को मिला। लोगों ने सबसे ज्यादा विक्टोरिया के सिक्के की खरीदारी की। यही नहीं सोने-चांदी के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की भी खरीदारी हुई। महिलाओं ने जहां मनपंसद अंगूठी, सोने की चेन व पायल खरीदी, वहीं पुरुषों ने सबसे ज्यादा विक्टोरिया के सिक्के व गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं खरीदी। ग्राहकों की भीड़ के चलते देर रात तक आभूषणों की दुका...