Siwan News दो बाइक से 120 लीटर देसी शराब बरामद, गिरफ्तार
सीवान, अक्टूबर 17 -- Siwan News दरौंदा। थाना पुलिस ने मड़सरा गांव स्थित नहर के पास छापेमारी कर दो मोटरसाइकिलों से 120 लीटर देसी शराब बरामद की। इस मामले में दो आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नंदा टोला निवासी मोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महाचौर निवासी वीरेंद्र यादव फरार है। एसआई संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि 14 अक्टूबर को रानीबारी चौक पर पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने मड़सरा नहर के पास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों मोटरसाइकिल सवार खेत की ओर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों की तलाशी ली। इस दौरान मोटरसाइकिल से 60-60 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों और शराब को जब्त कर लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.