Siwan News दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल
सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लीला साह के पोखरा-बगौरा सड़क पर रामा छपरा गांव के समीप सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बगौरा निवासी हरिशंकर राम के पुत्र छोटू राम और रामा छपरा निवासी व दरौंदा थाना में कार्यरत चौकीदार बालेश्वर मांझी के पुत्र रोहित कुमार मांझी के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा पहुंचाया गया।
हादसे का विवरण स्थानीय लोगों के अनुसार छोटू राम बाइक से अपने घर बगौरा जा रहे थे। इसी दौरान रामा छपरा गांव के समीप सड़क किनारे रोहित कुमार मांझी अपनी बाइक के पास खड़े थे। बताया गया कि अचानक छोटू राम की बाइक अनियंत्रित हो गई और रोहित की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.