Siwan News दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर, सीवान रेफर
सीवान, अक्टूबर 24 -- Siwan News जामो/गोरियाकोठी, एक प्रतिनिधि। गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के भूतनाथ पोखरा के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों में एक की पहचान गोरियाकोठी निवासी 25 वर्षीय रितेश कुमार, पिता स्व. रामजी सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रितेश दुधरा बाजार स्थित अपनी मोबाइल दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान भूतनाथ पोखरा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरे बाइक सवार की पहचान अभी नहीं हो सकी है। गोरियाकोठी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.