सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के साढ़ोखोर गांव में वृद्धा को टक्कर लगने के बाद उत्पन्न हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई जिसके बाद दोनों पक्षों के आवेदन पर कुल 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष से भरत चौधरी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी पत्नी दूध देने जा रही थी। इतने में पड़ोसी युवक पीयूष कुमार ने बाइक से टक्कर मार दी जिससे सारा दूध गिर गया और उनकी पत्नी भी जख्मी हो गई। जब इस बारे में शिकायत करने युवक के घर गए तो युवक के परिजन गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारने लगे।

विवाद के कारण बीच बचाव करने आए पीड़ित के परिजनों से भी मारपीट की गई व पथराव कर करकट तोड़ दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से प्रिंस कुमार ने आवेदन देकर बताया कि 6 वर्षीय छोटे भाई धनराज कुमार के साइकिल धक्के से हादसा हुआ जिसको ले...