Siwan News दो नामजद अभियुक्तों और एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सीवान, सितम्बर 30 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो नामजद अभियुक्तों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान गोपालपुर निवासी सुरेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, कांड संख्या 281/26 के दो अभियुक्तों हसनपुरवा निवासी रामजी साह और रोहित साह की भी गिरफ्तारी की गई है। अनुसंधानकर्ता एसआई लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि इस मामले में कुल आठ लोग नामजद अभियुक्त हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.