Siwan News दीपावली-छठ पर घर लौटने की राह मुश्किल, रूट पर स्पेशल ट्रेनों की राह देख रहे हैं प्रवासी
सीवान, नवम्बर 3 -- Siwan News सीवान। दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत देश के प्रमुख महानगरों से सीवान आने वाली नियमित ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत है। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है, जबकि अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। ऐसे में परदेस में रहकर रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों के लिए त्योहार पर घर पहुंचना चुनौती बन गया है। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिन्होंने परिवार के साथ दीपावली और छठ मनाने की उम्मीद में पहले से टिकट बुक कराया है, लेकिन अब तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका है। वेटिंग टिकट लेकर बैठे यात्रियों को इस बात की चिंता सता रही है कि इनका टिकट कन्फर्म होगा या नहीं। दरअसल, रोजगार के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.